← Portfolio राह-ए-मोहब्बत

धरती का ये लाल चला

Son of the Soil — A tribute to Shaheed Bhagat Singh
भगत सिंह जी के लिए कुछ अल्फ़ाज़ मेरी तरफ़ से, मेरी क़लम से
scroll ↓
— प्रस्थान (The Departure) —
कल की उसको न थी परवाह
डर क्या था उसको न पता
घर से सर पर कफ़न बाँध कर
धरती का ये लाल चला
सोते सोते देखता सपने
आज़ादी के मतवाला
सपनों को पूरा करने
धरती का ये लाल चला
— बलिदान (The Sacrifice) —
जीते हैं हम क्या जीते हैं
जी कर उसने दिखलाया
हँसते हँसते बाँध कफ़न सर
धरती का ये लाल चला
आज़ादी थी महबूबा
और मौत से था याराना
बोला लाऊंगा आज़ादी
ये था उसका अफ़साना
— अमर ज्वाला (The Eternal Flame) —
जीना है तो आज़ादी से
वरना अच्छा मरजाना
कह आज़ाद से हँसते हँसते
चला वो लड़ने परवाना
उम्र थी छोटी कम था तजुर्बा
पर उसका ये कहना था
माँगने से कुछ न मिलता
हक़ के लिए तो लड़ना था
#Pagla_Manush

भाव (Essence)

A tribute to Shaheed Bhagat Singh — the revolutionary who chose the gallows over silence. The poem traces his journey: a young man who tied a shroud to his head before leaving home, who dreamed of freedom with every breath, who made death his companion and liberty his beloved. The refrain "धरती का ये लाल चला" (the son of the soil marched forth) captures his unstoppable resolve. He was 23 when he was hanged — young, yet his spirit lit a fire that an empire could not extinguish.

कफ़न (Shroud) आज़ादी (Freedom) बलिदान (Sacrifice) परवाना (Moth/Devoted) हक़ (Right) शहीद (Martyr)