← Portfolio

Contents

राह-ए-मोहब्बत

...where every verse bleeds a little truth
scroll ↓
I
हम चले थे मंज़िलों पे थे मगर अंजान
मिल गयी मंज़िल मगर अधूरा था अंजाम
थी मेरी राहें अकेली और बड़ी सुनसान
इश्क़ ने संभाला हमें तो ज़माना हुआ परेशान
हम थे तरन्नुम-ए-इश्क़ में बेपरवाह बड़े
हद हुई जब वक़्त ने बेईमानी की हसीन
निकले थे जिस राह पे वो हो गयी गमगीन
हम तो चट्टानों को भी मिट्टी में मिलाते आये थे
आज राह में फूलों ने हमें ठोकरों से गिरा दिया
और हमें बेपरवाह-ए-मोहब्बत ने धूल में मिला दिया

भाव (Essence)

The traveler walked unknown roads seeking a destination, only to find the journey incomplete. Love gave him purpose but turned the world against him. A man who could crush mountains was undone by the soft petals of careless love — the irony of strength defeated by tenderness.

II
इश्क़ भी होगा हमें ये कभी सोचा न था
हो गया है इश्क़ तो अब हमें फुर्सत नहीं
डूबे रहते हैं हुस्न-ए-यार के ख़यालों में
ज़माने की अब हमें ज़रूरत नहीं
कुछ तो बात है यार में हमारे
कि मयख़ाने भी अब न अच्छे लगें
तू न मिले दो पल भी अगर
तो उन पलों में क्या करें
वो साथ नहीं तो क्या मगर
वो दिल में मेरे महफ़ूज़ है
इश्क़ न करना कोई भी यारों
कि ये ज़िन्दगी की भूल है

भाव (Essence)

Love arrived uninvited and consumed everything — the world, the taverns, time itself lost meaning. Even when apart, the beloved lives safe inside the heart. Yet the final warning: don't fall in love, for it is life's most beautiful mistake.

III
अब तो न तू ही आती है, न हमको मौत आती है
जब कभी आती है तो तेरी याद आती है
रात में नींद नहीं आती
तेरे ही ख़्वाब आते हैं
हमने तो ख़यालों में ही माशूक़ का दीदार किया
जब कभी आँखें बंद की बस उसे ही याद किया

भाव (Essence)

Neither the beloved comes, nor does death grant relief. Only her memory visits — uninvited, relentless. Sleepless nights filled only with her dreams. The lover has resigned to meeting the beloved only in thoughts, behind closed eyes — an exile sustained by imagination alone.

IV
चोट लगती है कभी तो दर्द होता है
वो नहीं मिलती तो मेरा दिल रोता है
हम तो समझते थे ये इश्क़ है आशिक़ों के लिये
पर आज समझ आया कि हर इंसान में भी एक दिल होता है

भाव (Essence)

Physical wounds cause pain — but her absence makes the heart weep. The poet once believed love was reserved for lovers alone. Today he realizes: every human carries a heart, and every heart is vulnerable. Love is not exclusive — it is the universal wound.

V
दिल ने मेरे मुझे कभी होश में आने न दिया
कभी महबूब की निगाहों ने तो कभी मयख़ानों ने इसे समझाने न दिया
आज समझा हूँ मैं — दिल होता है टूट जाने के लिये
पर इश्क़ के नशे ने दिल को कभी ये समझाने न दिया

भाव (Essence)

The heart never allowed sobriety — intoxicated by the beloved's eyes, by wine, by love's madness. The poet now understands: hearts exist to be broken. But the intoxication of love never let the heart accept this truth. A cycle of beautiful self-destruction.

VI
कौन कहता है शराब मार देती है
ये तो इलाज है टूटे दिल का
ये दिल से महबूब की तस्वीर मिटा देती है
जीता कौन है यहाँ यारों
मैं तो सुबह-ओ-शाम मरता हूँ
क्या करूँ मैं इस दिल का
मैं अब भी उसी से प्यार करता हूँ

भाव (Essence)

Who says wine kills? It is medicine for the broken heart — it erases the beloved's image. Yet the contradiction: the poet dies every morning and evening, and despite everything, still loves the same person. Wine numbs, but love persists — the only disease that outlives its cure.

VII
याद नहीं करता उसे — ये दिल रोज़ कहता है
और कह के ये उसी को याद करता है
जब दिल परेशान होता है उसी को याद करता है
रोता है, तड़पता है, फ़रियाद करता है
मिला दे फिर से मुझे उससे
यही एक बात करता है
कोई तो समझाओ इसे मेरे यारों
उसी को भूल कर उसी को याद करता है

भाव (Essence)

The heart promises every day: "I won't remember her." Then immediately breaks that promise. In distress, in tears, in every prayer — it calls only her name. The beautiful paradox of love: forgetting and remembering are the same act. The heart cannot help itself.